VMC की VIQ 2026 परीक्षा, 4 अक्टूबर तक पंजीकरण निःशुल्क
नई दिल्ली। विद्यामंदिर क्लासेस (VMC) ने कक्षा 5 से 12 तक के छात्रों के लिए विद्यामंदिर इंटेलेक्ट क्वेस्ट (VIQ) 2026 शुरू करने की घोषणा की है। यह राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति एवं प्रतिभा पहचान परीक्षा है, जिसके माध्यम से छात्रों को अपनी शैक्षणिक क्षमता परखने के साथ 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति और कुल ₹2.5 करोड़ के नकद पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा। VIQ 2026 के लिए 4 अक्टूबर 2026 तक रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। छात्र VMC की वेबसाइट या नजदीकी VMC सेंटर के माध्यम से परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। VMC के अनुसार, VIQ का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा और शैक्षणिक क्षमता की शुरुआती स्तर पर पहचान करना तथा उन्हें बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को IIT-JEE, NEET, ओलंपियाड और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी विभिन्न शैक्षणिक सुविधाएं भी दी जाएंगी। इस वर्ष VIQ का आयोजन ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा। दिल्ली-एनसीआर से बाहर ऑफलाइन परीक्षा 4 अक्टूबर को, जबकि 11 और 18 अक्टूबर को भी परीक्षा आयोजित होगी। एनसीआर के छात्रों के लिए 1...